Friday, June 13, 2014

मंगल प्रार्थना

                         मंगल  प्रार्थना 

सबका मंगल, सबका मंगल, सबका मंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

इस धरती पे जितने प्राणी, इस धरती पे जितने प्राणी,
सभी का मंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

जल में, थल में और गगन में;  जल में, थल में और गगन में,
सभी जीवों का मंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

दसों दिशाओं में सबका मंगल, दसों दिशाओं में सबका मंगल,
सबका मंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

दृश्य और अदृश्य, दृश्य और अदृश्य,
सब जीवों का मंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

निर्भय और निर्वैर बनें हम, निर्भय और निर्वैर बनें हम,
सभी निरामय होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

मेरे अर्जित पुण्यों का, मेरे अर्जित पुण्यों का,
लाभ सभी को होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

साधक तेरा मंगल होवे, साधक तेरा मंगल होवे,
दूर अमंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

जन जन मंगल, जन जन मंगल,
जन जन मंगल होवे रे।
तेरा मंगल, तेरा मंगल, तेरा मंगल होवे रे।

Sunil Goel advocate B.Sc. L.Lb L.Lm